फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: करंट की चपेट में आई भतीजी को बचाने में चाचा ने जान गंवाई, मचा कोहराम

Thu, 08 Aug 2024 07:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रूखाबाद जिले में करंट की चपेट में आई भतीजी को बचाने में चाचा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सीएचसी में बिजली करंट से साबिर की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायमगंज में बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय मासूम भतीजी बिजली के करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर बचाने पहुंचे चाचा की मौत हो गई। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी साबिर हुसैन (40) की भतीजी शहनाज (4) पुत्री रशीद गुरुवार सुबह लोहे का दरवाजा पकड़कर बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान बिजली का करंट लग गया।
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर चाचा साबिर हुसैन बचाने पहुंचे। साबिर ने भतीजी को करंट से छुड़ाकर अलग कर दिया। इसके बाद साबिर करंट की चपेट में आ गए। दरवाजे में भी करंट दौड़ने लगा। इस दौरान उनके पैर दरवाजे से फंस गए। धारा प्रवाहित लोहे के दरवाजे में फंसने से उनकी पैरों की उंगलियां जख्मी हो गईं। परिजनों ने डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेहोश हालत में साबिर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

मां नूरजादी व पत्नी जरीना बेगम का रो- रोकर बुरा हाल था। भतीजी शहनाज को भी बिजली का झटका लगा है। मगर उसे सीएचसी नहीं लाया गया। साबिर के तीन पुत्र मुशर्रफ (12), जाकिर (10), सलमान (6) हैं। उनके तीन बेटियां मीना (8), रुखसाना (4),करीना (2) बेबी (1) वर्ष की हैं। साबिर खेती बाड़ी कर परिवार का खर्च चलाते थे। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें