फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: सर्राफ के घर ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी

Tue, 25 Jan 2022 12:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के बड़ा गांव निवासी सर्राफ विमलेश मिश्र परिवार समेत छोटे भाई की शादी मे शरीक होने गांव गए थे। इस दौरान सोमवार को परिवारीजनों की गैरमौजूदगी में देररात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी और जेवर समेत पांच लाख का माल समेट लिया। 
विज्ञापन
सर्राफ के घर पांच लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के बड़ा गांव निवासी विमलेश मिश्र की सेठ गली में सराफा की दुकान है। इसी क्षेत्र के कछियाना मोहल्ले में उनका मकान है। उनके छोटे भाई अजय की शादी है। जिसके कारण परिवार के लोग कई दिन से गांव में हैं।
विज्ञापन


विमलेश सोमवार को कार्ड बांटने चले गए। रात को वह घर नहीं लौटे। रात में किसी वक़्त चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी, बक्सों के ताले भी तोड़ दिए। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देख फोन पर जानकारी दी।

जब परिजन पहुंचे तो घर में रखी ढाई लाख की नकदी और शादी के लिए बनवाए गए डेढ़ लाख के जेवरात समेत पांच लाख का सामान गायब था। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें