फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: ओपी राजभर के कार्यक्रम में टूटा मंच, वजन ज्यादा होने से हुई घटना

Sun, 19 Dec 2021 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ओपी राजभर के कार्यक्रम में टूटा मंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी व सपा का कश्यप अधिकार सम्मेलन था। ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करने के लिए एक साथ कई नेता मंच पर चढ़ गए। लिहाजा मंच नेताओं का वजन नहीं सह सका और टूट गया। इससे मंच पर भगदड़ मच गई। कई नेता बाल-बाल बच गए। बाद में ओमप्रकाश राजभर और अरविंद राजभर ही मंच पर रहे।
विज्ञापन


सपा के वंचित, शोषित और अति पिछड़ा सम्मेलन में भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही जनता को मुफ्त बिजली, पानी और चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने जातिगत जनगणना करवाकर हिस्सेदारी की बात कही। कहा कि 18 माह भाजपा में रहकर मोदी व योगी के झूठ को समझ लिया। 

अमृतपुर क्षेत्र के गांव मोहद्दीनगर स्थित पशु बाजार में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले किए। कहा कि मोदी ने 2014 में देश को सोने की चिड़िया बनाने की बात कही थी। उन्होंने रेल, एलआईसी, बीएसएनएल समेत कई विभागों को बेचने का काम किया। अरविंद राजभर, सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, अजीत कठेरिया, डॉ. सुबोध यादव, यूनुस अंसारी, डॉ. जितेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन मंदीप यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें