फॉरेंसिक टीम ने हत्या में प्रयुक्त ईंट समेत अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी विकास कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। नम्रता की तहरीर पर पति मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दंपती वाले कमरे में मनोज का मोबाइल भी मिल गया। नम्रता ने बताया कि बुधवार रात मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में पति माता-पिता के साथ लेटने की बात कहकर चले गए थे।
रात ढाई बजे भूतल में उसके कमरे में आकर बोले कि तुम्हारे पिता की हालत खराब है। इस पर वह तीनों बच्चों को साथ लेकर रोडवेज बस से पति के साथ चली गई। पति ने गुरसहायगंज उतरने की बजाय कन्नौज में उतारकर सास-ससुर की हत्या की जानकारी दी। वहां अकेला छोड़कर फरार हो गए। एसपी विकास कुमार ने बताया कि दंपती की पुत्र ने हत्या की है। पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।