घर में चबुतरे में पड़ी बहन
- फोटो : amar ujala
http://
जानकारी के मुताबिक, खुड़ना वैध गांव निवासी स्वर्गीय रामदुलारे राठौर की पत्नी मुन्नी देवी पर बुधवार सुबह उनके पुत्र पंकज राठौर ने अचानक हमला बोल दिया। पंकज ने ईंट से सिर कुचलकर अपनी मां मुन्नी देवी की निर्मम हत्या कर दी। जब उसकी बहन सुषमा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
मनोरोग चिकित्सक से चल रहा इलाज
वारदात के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर दौड़े आए आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत साहस दिखाते हुए हत्यारोपी पुत्र पंकज को घेरकर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर हाथ-पैर बांधकर मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पंकज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उसका शहर के नेकपुर स्थित एक मनोरोग चिकित्सक से इलाज भी चल रहा था।