फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बेटे ने ईंट से कूंचकर की मां की हत्या, बीच-बचाव करने आई बहन को पीटा, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

Wed, 29 Jul 2026 10:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना वैध में बुधवार सुबह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे एक युवक ने ईंट से सिर कुचलकर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव करने आई बहन को भी पीट दिया।
विज्ञापन
हत्यारोपी बेटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना वैध में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे एक बेटे ने ईंट से कूंचकर अपनी ही मां की जान ले ली। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए हत्यारोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन

घर में चबुतरे में पड़ी बहन - फोटो : amar ujala
http://



जानकारी के मुताबिक, खुड़ना वैध गांव निवासी स्वर्गीय रामदुलारे राठौर की पत्नी मुन्नी देवी पर बुधवार सुबह उनके पुत्र पंकज राठौर ने अचानक हमला बोल दिया। पंकज ने ईंट से सिर कुचलकर अपनी मां मुन्नी देवी की निर्मम हत्या कर दी। जब उसकी बहन सुषमा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
मनोरोग चिकित्सक से चल रहा इलाज
वारदात के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर दौड़े आए आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत साहस दिखाते हुए हत्यारोपी पुत्र पंकज को घेरकर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर हाथ-पैर बांधकर मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पंकज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उसका शहर के नेकपुर स्थित एक मनोरोग चिकित्सक से इलाज भी चल रहा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें