फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: शिक्षक के घर में घुसे छह हथियारबंद बदमाश, हमले में दो गंभीर घायल, ग्रामीणों ने दो को दबोचा

Sun, 17 May 2026 09:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: राजेपुर में कुइयां गांव निवासी शिक्षक के घर घुसे छह बदमाशों ने फायरिंग कर दो को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन
Farrukhabad Teacher House Robbery - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र  के गांव कुइयां निवासी शिक्षक भानु पाठक के घर रात करीब दो बजे में छह बदमाश घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर इंजीनियर वैभव पाठक व शिक्षक भानु पाठक के जग गए और शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिक्षक घायल हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने इंजीनियर को सरिया से हमला कर घायल कर दिया। अलमारी तोड़ कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ले गए। इस बीच ग्रामीण शिक्षक के घर के बाहर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घर से भाग कर दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें