फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार, बोले- गोमाता के अत्याचारियों को माफ नहीं करेगी जनता

Thu, 04 Jun 2026 03:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज अपनी गो-रक्षा यात्रा के तहत फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने सरकार से गौमाता को 'राज्यमाता' घोषित करने की पुरजोर मांग की और गो उत्पीड़न के खिलाफ सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि गौमाता का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में गोमाता को राज्यमाता घोषित करने को लेकर यात्रा लेकर पहुंचे ज्योतिषपीठाधिश्वर  शंकराचार्य स्वामी अविमुकतेश्वरनंद महाराज ने कहा कि गोमाता के साथ अन्याय हो रहा है। गोमाता जन जन की माता है। इसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गोमाता पर अत्याचार करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



एक सवाल पर कहा कि यदि योगी गोमाता को राज्य माता घोषित करेंगे, तो गोभक्त उनके साथ हैं। हालांकि, वह गोमाता को पुत्र और माता का संबंध बताकर राज्यमाता घोषित नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि हम गोमाता को पशु की श्रेणी से निकालकर रहेंगे। उनका शहर के कई स्थानों पर स्वागत हुआ। पांडवेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन कर भक्तों को संबोधित किया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें