फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: स्कूल की वैन बनी 'आग का गोला', धू-धूकर जली गाड़ी, हादसे के वक्त खाली थी गाड़ी, जांच शुरू

Wed, 06 May 2026 01:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज बाईपास स्थित सीपी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार सुबह बच्चों को छोड़ने के बाद एक वैन में अचानक आग लग गई। स्कूल स्टाफ और दमकल विभाग ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
स्कूल वैन में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज बाईपास स्थित सीपी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक स्कूली वैन बच्चों को लेकर आई। चालक ने वैन खड़ी कर दी। इसके कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई। इससे स्कूल में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



आसपास खड़े अन्य वाहनों को दूर हटाकर स्कूल स्टॉफ ने पानी के पाइप से आग पर काबू पाया। हालांकि, कुछ ही देर में दमकल विभाग ने पूरी तरह आग बुझा दी। गनीमत रही कि वैन में बच्चे नहीं थे। इससे बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पिछली साल भी एक बस में आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें