फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बालिका से दुष्कर्म में दोषी पुजारी को 10 वर्ष की कैद, 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया

Mon, 29 Jul 2024 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मासूम से दुष्कर्म में दोषी पुजारी को कोर्ट ने 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में तीन वर्ष की बालिका से दुष्कर्म में दोषी पुजारी को पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने 10 वर्ष की कैद सुनाई है। दोषी को 50 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में जमा करने के आदेश दिए हैं। शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण 26 अक्तूबर 2018 को खेत में जानवर चराने गया था। उसकी तीन वर्ष की पुत्री, भतीजे व भतीजी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। कुछ दूर पर मंदिर है।

विज्ञापन


उसमें जनपद कासगंज थाना सिढ़पु़रा गांव समोटी निवासी गजाधर उर्फ गोविंद पुजारी है। गजाधर उर्फ गोविंद ने पुत्री को प्रसाद देने के बहाने बुलाया। कमरे में ले गया। भतीजे व भतीजी को वहां से डांटकर भगा दिया। गजाधर उर्फ गोविंद ने तीन वर्ष की बालिका से दुष्कर्म किया। ग्रामीण को वापस आते समय पुत्री की चीख सुनाई दी। ग्रामीण कमरे में पहुंचा तो पुजारी को दुष्कर्म करते हुए पाया। ग्रामीण व अन्य लोगों ने पुजारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर पुजारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

विवेचक ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने गवाह साक्ष्य के आधार पर पुजारी गजाधर उर्फ गोविंद को दोषी करार किया था। सोमवार को न्यायाधीश ने दाेषी पुजारी गजाधर उर्फ गोविंद को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी को 50 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में जमा करने के आदेश दिए। अर्थदंड नहीं देने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें