गंगा नदी में डूबे सत्यम की खोजबीन करती एसडीआरफ टीम
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को गंगा में डूबे बालक की दूसरे दिन भी देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सुराग नहीं लगा। गोताखोरों के साथ ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस (एसडीआरएफ) टीम खोजबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी रक्षपाल सिंह का सात वर्षीय पुत्र सत्यम गुरुवार को गांव के ही छोटेलाल पुत्र मोरपाल, जबर सिंह पुत्र नेत्रपाल, रामू पुत्र मुलिकराम, रितिक पुत्र राजीव व योगी के साथ तरबूज खाने गंगा की कटरी में गए थे। तरबूज खाने के दौरान यह लोग गंगा नदी में नहाने लगी।