फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पिता से राइफल छीनने में चली गोली पड़ोसी किशोर को लगी, मौत

Sat, 07 Dec 2024 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: पिता से राइफल छीनने में चली गोली पड़ोसी किशोर को जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पिता-पुत्र व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोली मारकर आत्महत्या करने जा रहे पिता के हाथों से राइफल छीनने के दौरान चली गोली पड़ोसी किशोर की पीठ में लगी। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के घर से राइफल और पिस्टल बरामद कर ली है। किशोर की मां ने पिता-पुत्र व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के गांव करमचंदपुर निवासी जयकरन शनिवार की सुबह अपने भाई धर्मेंद्र से आलू बिक्री के पैसे में हिस्सा मांग रहा था।

विज्ञापन


इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। पैसे न देने पर जयकरन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए घर में रखी लाइसेंसी राइफल बाहर निकाल लाया। उसने खुद को गोली मारने की कोशिश की, तभी जयकरन का पुत्र अंकित राइफल छीनने लगा। राइफल की छीना-झपटी में गोली चल गई और हैंडपंप से पानी भरकर घर जा रहे रहे पड़ोसी स्व. रणजीत के पुत्र चंदन उर्फ विश्व प्रताप (17) की पीठ को भेदती हुई पेट से निकलकर दीवार में जा टकराई। इससे चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। चंदन के जमीन पर गिरते ही लोग भाग खड़े हुए। चंदन के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।चंदन के पिता की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जयकरन के घर तलाशी लेकर राइफल और पिस्टल बरामद कर ली है।

किशोर की मां साधना की तहरीर पर पुलिस ने जयकरन, भाई धर्मेंद्र और पुत्र अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पत्नी रीता ने बताया कि चंदन और उसके परिवार से मधुर संबंध थे। पति आत्महत्या करना चाहते थे, धोखे में दुखद घटना हो गई। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जयकरन और धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है। राइफल और पिस्टल दोनों जयकरन के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें