फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: पांचाल घाट पुल पर लगा भीषण जाम, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार, स्थायी समाधान की उठी मांग

Sat, 24 Oct 2026 12:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित 50 साल से अधिक पुराने पांचाल घाट गंगा पुल पर शनिवार सुबह भीषण जाम लग गया। शुक्रवार रात पुल के जॉइंट्स की मरम्मत के बाद एक लेन बंद कर आवागमन वन-वे किए जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
पांचाल घाट पुल पर लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली हाईवे स्थित पांचाल घाट गंगा पुल पर शनिवार सुबह जाम लग गया। पुल की मरम्मत के चलते वन-वे आवागमन होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज बस, ट्रक, कार और बाइकों के फंसने से यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्री बसों से उतरकर पैदल ही पुल पार करते दिखे।

विज्ञापन

बताया गया कि पांचाल घाट पुल 50 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है। आए दिन इसके जॉइंट खुल जाते हैं और सरिया बाहर निकल आती है। शुक्रवार रात पुल पर मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत वाली जगह पर डिवाइडर लगा दिए गए हैं, जिससे आवागमन एक ही लेन से हो रहा है। इसी वजह से शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से जाम की स्थिति बन गई।

Trending Videos
विज्ञापन

समय-समय पर होती रहती है मरम्मत
प्रतिदिन इस पुल से हजारों वाहनों का आवागमन होता है। एक लेन बंद होने से सुबह पीक आवर में जाम और बढ़ गया। पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे यात्रियों ने बताया कि पैदल पुल पार कर आगे से दूसरा वाहन पकड़कर गंतव्य को जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने पुल पर समय-समय पर मरम्मत होती रहती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें