फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: शराब माफिया की 95 लाख की संपत्ति कुर्क, दो वर्ष पहले दर्ज हुआ था गैंगस्टर का मुकदमा

Sun, 10 Mar 2024 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शराब माफिया के घर कुर्की की कार्रवाई की गई। तहसीलदार ने डुगडुगी पिटवाई। किरायेदार को सामान सहित घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
शराब माफिया की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में शराब माफिया इंद्रपाल की 95 लाख की संपत्ति पुलिस व प्रशासन ने कुर्क कर ली। माफिया के मकान में रह रहे किरायेदार को सामान सहित बाहर निकलवा दिया। दो वर्ष पहले माफिया सहित तीन लोगों के खिलाफ राजेपुर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन



राजेपुर के तत्कालीन एसओ दिनेश कुमार गौतम ने 19 जनवरी 2022 को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेमरान टैगोर कालोनी निवासी शराब माफिया गैंग लीडर सुनील सिंह चौहान, फतेहगढ़ कोतवाली के गांव धंसुआ निवासी शराब माफिया इंद्रपाल सिंह, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैथरा निवासी महिमा चंद्र उर्फ भुर्जी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि यह लोग शराब बनाकर अवैध तरीके से बिक्री कर धन अर्जित करते हैं। मुकदमे की जांच अमृतपुर एसओ मीनेश पचौरी कर रही हैं। पुलिस ने माफिया इंद्रपाल के गांव धंसुआ में मकान की जांच कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि माफिया ने अवैध शराब की बिक्री कर पत्नी के नाम पर यह 95 लाख का मकान खरीदा था। तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि डीएम डॉ. बीके सिंह के आदेश पर वह, एसओ अमृतपुर मीनेश पचौरी, फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह फोर्स के साथ डुगडुगी बजवाते हुए इंद्रपाल के घर पहुंचे। मकान में किरायेदार रह रहा था। पुलिस ने किरायेदार का सामान बाहर निकलवा दिया। इसके बाद मकान को सील कर दिया गया। बताया कि इंद्रपाल मूल रूप से मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मुडगांव का निवासी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें