फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मई हादीदादपुर निवासी रामबरन (38) पुत्र लज्जाराम की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह पड़ोसी गांव में एक पूर्व प्रधान के यहां मजदूरी पर ट्रक से मौरंग उतार रहे थे। बताया गया कि ट्रक के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। मौरंग उतारते समय ट्रक पर खड़े रामबरन का हाथ लाइन से छू गया।
विज्ञापन
इससे रामबरन को करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।