फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, मां समेत तीन घायल

Thu, 25 Apr 2024 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में हुए सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से जानकारी करते चौकी इंचार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मायके जाते वक्त पांचाल घाट पर एक ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला, मासूम बेटी, उसकी भतीजी घायल हो गई। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डेढ़ साल की मासूम को मृत घोषित कर दिया। भतीजी को रेफर कर दिया गया है। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव लेकर चले गए।

विज्ञापन


कमालगंज थाने के गांव खूंटादेव सीता कपूरापुर निवासी रामतीर्थ की पत्नी रेखा (26) डेढ़ साल की बेटी अनाया, भतीजी शिवानी को लेकर रिश्तेदार रुद्र की स्कूटी से अमृतपुर के रतनपुर गांव स्थित मायके जा रही थीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे पांचाल घाट पर एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें रेखा, अनाया और भतीजी घायल हो गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया।

जहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने अनाया को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवानी को रेफर कर दिया गया। रुद्र और रेखा बिना पुलिस कार्रवाई किए ही अनाया को लेकर चले गए। सूचना पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें