फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते संग बैंक जा रही महिला की साड़ी बाइक के पहिए में फंसी, दुुर्घटना में मौत के बाद परिवार में कोहराम

Thu, 23 Apr 2020 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के  नवाबगंज इलाके में  पोते के साथ बाइक से जा रही महिला की साड़ी पहिये में फंस गई। इससे वह सड़क पर गिर गई और घिसटती हुई दूर तक चली गईं। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर घर चले गए। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी रामकली(55) पत्नी स्व. गिरीश चंद्र अपने बेटे महावीर के पुत्र रजत के साथ बाइक पर बैठकर बुधवार सुबह नवाबगंज स्थित बैंक से रुपये निकालने जा रही थी।

तभी उसकी साड़ी बाइक के पिछले पहिये में फंस गई। इससे वह गांव नगला झब्बू सिंह के पास बाइक से गिर पड़ी। रजत ने जब तक बाइक रोकी तब तक वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। सूचन पर पहुंची एंबुलेंस से रामकली को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव घर लेकर चले गए। रामकली के दो पुत्र महावरी व सुधीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें