फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः सुभाष के तार किसी गैंग से तो नहीं जुड़े थे..., आईजी ने दिए कॉल डिटेल खंगालने के आदेश

Tue, 04 Feb 2020 09:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फर्रुखाबाद में बच्चों के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बच्चों के अपहरण के मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सुभाष के तार किसी नक्सली या गैंग से जुड़े थे या नहीं यह पता लगने के लिए उसकी दो माह की कॉल डिटेल खंगलवाने के आदेश आईजी ने एसपी को दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
छुड़ाए गए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
स्वाट व सर्विलांस की टीम को तेजी से इस पर काम करने को कहा है। पुलिस अब सुभाष को बारूद मुहैया कराने वाले लोगों का भी पता लगाएगी। सोमवार को आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि सुभाष तो पुलिस की कार्रवाई में मारा गया, लेकिन उसको बारूद कौन मुहैया करवाता था, उसके किसी नक्सली या गैंग से तार जुड़े थे इसकी पूरी जानकारी की जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिले की स्वाट व सर्विलांस टीम को आदेश दिया गया है कि सुभाष के मोबाइल की दो माह की काल डिटेल निकाली जाए। इससे यह पता किया जाएगा कि वह आखिर किन-किन लोगों से बात करता था।

4 of 5
फर्रुखाबाद में बच्चों के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला
उसने बारूद के लिए किससे संपर्क किया था। उसके घर पर कौन आता जाता था। उन लोगों से पूछताछ के बाद धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्रुखाबाद में बच्चों के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने दावा किया कि यह कार्रवाई भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इसको लेकर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें