होमगार्ड ने ई-रिक्शा चालक से की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली चौकी कर्नलगंज ओवरब्रिज के नीचे होमगार्ड कंपनी कमांडर संजय का ई-रिक्शा चालक से मारपीट व लात मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में संजय कभी ई-रिक्शा चालक के बाल पकड़कर खींचता नजर आ रहा है। चालक असहाय होकर पिट रहा है। लोग तमाशा देख रहे थे।
किसी ने ई-रिक्शा चालक को बचाने की जहमत नहीं उठाई। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। पूरे मामले में जानकारी कर कार्रवाई करेंगे। वहीं, ई-रिक्शा चालक दीपक ने तहरीर देकर मारपीट करने और 430 रुपये छीनने का आरोप लगाया है।