इसी के चलते जिला प्रशासन की नजर इन संपत्तियों पर है। डीएम संजय कुमार सिंह ने डॉ. अनुपम दुबे को कुर्की नोटिस जारी कर संपत्तियों को अर्जित करने के स्रोत के बारे में पूछा है। हालांकि कई महीने पहले से जांच कर रही मऊदरवाजा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों से इन संपत्तियों को अर्जित करने की रिपोर्ट दी थी। इसी के चलते डीएम की ओर से जारी नोटिस को दरोगा इंद्रजीत सरोज ने मैनपुरी जिला जेल पहुंचकर डॉ. अनुपम दुबे को तामील करा दिया है। उसकी संपत्ति की कीमत नौ करोड़ 53 लाख 27 हजार 903 रुपये आंकी गई है।
इसके अलावा उसके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की संपत्ति नौ करोड़ 45 लाख 12 हजार व अनुपम के सहयोगी अभिषेक रस्तोगी की संपत्ति की कीमत 50 लाख 80 हजार 600 रुपये आंकी गई है और इन सभी को कुर्की का नोटिस भेजा गया है। 11 अप्रैल तब सभी को जवाब देने का समय दिया गया है।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि नोटिस में साफ है कि यदि डॉ. अनुपम दुबे तय समय सीमा में नोटिस का सही जवाब नहीं देते, तो होटल, मकान समेत अन्य संपत्तियों को ढहाना जाना तय माना जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद राजस्व विभाग भी तेजी से जांच में जुट गया है। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बताया कि नोटिस मिल गया है। इसमें गाड़ियों, बैंक खातों, प्लाट, जमीन और भवनों का उल्लेख है। निर्देश के आधार पर शीघ्र ही जांच करके आख्या उच्चाधिकारियों को भेज देंगी।
‘तीन लोगों को कुर्की के नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे संपत्ति अर्जित करने के स्रोतों के बारे में जवाब मांगा गया है। सही जवाब न मिलने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।’ - संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी