फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर कीड़ा मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 29 Oct 2025 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश रोहित उर्फ कीड़ा को ले जाते पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार रात को थाना कंपिल पुलिस व एसओजी की 25 हजार के इनामी गैगस्टर से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाश ने पुलिस पर उसे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बुधवार रात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के निकट गांव निवासी रोहित उर्फ कीड़ा पैदल गुजर रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की फायरिंग में रोहित पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी ले गई। अस्पताल में रोहित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रौकरी बाजार से मीट लेने गया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी। उसने बताया कि पुलिस ने फर्जी तरीके से उसके परिवार के 11 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। उसके पिता जेल में हैं। उसके ऊपर भी तमंचा फैक्टरी चलाने समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। उसने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में वह फरार चल रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर गैंगस्टर समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। 25 हजार का इनाम भी है। पुलिस बदमाश की कई दिनों से तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि बदमाश अपने बचाव के लिए पुलिस पर गलत आरोप लगा रहा है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें