Farrukhabad News: कायमगंज में मिड डे मील खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसी परिवार के तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद जिले के लखनपुर गांव में मिड डे मील खाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें आठ साल की बच्ची सुनीता की गुरुवार सुबह मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
सुनीता की बहन गीता (11), भाई अंशुल (6), गुलशन (8) और रीता (12) को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। गुरुवार सुबह सुनीता की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने बीमार बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया। बच्चों के पिता राम सिंह जौरा क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।