फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मिड डे मील खाने से चार बच्चे बीमार…एक की मौत, एसडीएम और सीओ ने शुरू की मामले की जांच

Thu, 17 Jul 2025 04:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज में मिड डे मील खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसी परिवार के तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के लखनपुर गांव में मिड डे मील खाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें आठ साल की बच्ची सुनीता की गुरुवार सुबह मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन

सुनीता की बहन गीता (11), भाई अंशुल (6), गुलशन (8) और रीता (12) को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। गुरुवार सुबह सुनीता की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने बीमार बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया। बच्चों के पिता राम सिंह जौरा क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें