फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पहले ग्रामीणों, फिर रेलवे ने रोका पानी, गैस गोदाम जलमग्न, ईओ ने किया निरीक्षण

Sun, 03 Aug 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गैस एजेंसी के अंदर भरे पानी से सिलिंडर लेकर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारिश से शहर का पानी खैरबंद नगला के खेतों में भर गया। ग्रामीणों के नाला बंद कर देने से रेलवे परिसर की ओर नाले के पानी ने रुख किया। रेलवे परिसर में जलभराव को देखते हुए वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर कार्य ने पुलिया पर बोरी लगाकर निकासी रोक दी। इसके बाद ठंडी सड़क पर गैस गोदाम में पानी घुस गया। उपभोक्ता पानी में घुसकर सिलिंडर लेने को मजबूर हैं। ईओ ने निरीक्षण कर जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


शहर के औद्योगिक क्षेत्र, राजीव गांधीनगर, खेरशामू खां, दशमेश कालोनी आदि क्षेत्रों का पानी देवरामपुर रेलवे क्रासिंग से नीचे होकर नाले के रास्ते खैरबंद नगला की ओर जाता है। दो दिन से हुई मूसलाधार बारिश के चलते नाले का पानी ग्रामीणों के खेतों में घुस गया। इससे खैरबंद नगला के लोगों ने नाला बंद कर दिया। इसके बाद रेलवे काॅलोनी में जलभराव होने लगा। इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर कार्य वेदप्रकाश ने ठंडी सड़क स्थित पुलिया पर मिट्टी से भरी बोरी लगाकर पानी की निकासी रुकवा दी। इसके बाद कुछ दूरी पर स्थित गैस एजेंसी परिसर में पानी घुस गया। इससे उपभोक्ता पानी में घुसकर रसोई गैस ले जाने को मजबूर हो रहे हैं। कर्मियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलने पर ईओ विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने खैरबंद नगला में ग्रामीणों से बातचीत की। बताया कि जलभराव के चलते रेलवे ने पानी रोका है। बातचीत चल रही है। तीन माह के अंदर ढिलावल तक नाला बनवाएंगे। आगे बघार तक नाला बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शीघ्र ही समस्या समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें