फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद अग्निकांड: रामनगरिया मेले में लगी भीषण आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलीं, सात झुलसे...किशोर की मौत

Fri, 23 Feb 2024 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: रामनगरिया मेला में देर रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में 50 से अधिक झोपड़ियां, दुकानें आदि जलकर राख हो गईं। वहीं, एक किशोर की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
Farrukhabad fire incident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में पांचाल घाट पर लगे मेला रामनगरिया में गुरुवार को आधी रात में अचानक आग लग गईं। इसमें 50 से अधिक राऊटी और दुकानें जल गईं। दो-तीन रसोई गैस सिलिंडर फट गए। साथ ही, दो बाइकें भी जल गईं। घटना में झुलसे सात लोगों में तीन को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

डीएम व एसपी के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने एक किशोर को मृत अवस्था में मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार सुबह पुल पर जाम लगा दिया। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। किशोर के परिजन बेहाल हैं। कादरीगेट थाने के पांचाल घाट स्थित रामनगरिया में गुरुवार रात अचानक आग लग गईं।
इसमें 50 से अधिक दुकाने व झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना के वक्त अधिकांश लोग अपनी राऊटी में गहरी नींद में सोए थे। कुछ लोगों ने शोरगुल करके मेलार्थियों को जगाया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना होते ही मेले में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गईं।

विज्ञापन

दो घंटे में दमकल ने आग पर पाया काबू
लोग जान बचाने के लिए राऊटी छोड़कर भागने लगे। कुछ लोगों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया।  फायर ब्रिगेड की गाड़िया भी पहूंच गईं। करीब दो घंटे के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। डीएम, एसपी सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे।

हादसे में ये लोग झुलसे
आग में जयवीर (26) निवासी बिछवा जिला मैनपुरी, रामकिशन (52) निवासी अलापुर राजेपुर, मनीष (23) निवासी बछावा जिला हरदोई, कौशल किशोर (76) निवासी बेहटा गोकुल जिला हरदोई, शिवरतन (32) निवासी सरैया थाना मिर्जापुर जिला शाहजहाँपुर, लीलादेवी (60) निवासी शिवमोहन नगर जिला हरदोई झुलस गए।

गैस सिलेंडर फटने से हुई बड़ी घटना
सभी को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां से जयवीर, सत्यवती व रामकिशन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। रसोई गैस सिलेंडर फटने से अधिक बड़ी घटना होना बताया जा रहा है। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसपी विकास कुमार, एसडीएम गजराज सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पांडे, सीएमओ अवनींद्र कुमार आदि अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम
घायलों का हालचाल जाना। डीएम व एसपी के मेले में पहुंचने से पहले पुलिस ने एक झोपड़ी में झुलसकर मृत मिले पंचालघाट निवासी राजेश पंडा के पुत्र गोविंद (14) को उठाकर मोर्चरी में भिजवा दिया। परिजन सुबह तक अस्पताल और पुलिस के चककर लगाते रहे। गुस्साए लोगों ने पुल पर जाम लगा दिया। इससे इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। कुछ मेलार्थी अपने बच्चों के गायब होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें