फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: किसानों ने हमलाकर चार लेखपाल व दो कानूनगो सहित आठ को किया घायल, कुर्सी-मेज व दरवाजे तोड़े

Thu, 20 Aug 2026 05:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फसल खड़ी हेने पर पैमाइश किए जाने का किसानों ने विरोध किया। यही नहीं हमलाकर आठ लोगों को घायल कर दिया। बचाने पहुंची दो महिलाओं को भी पीटकर जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला जब्ब में खेत में धान की फसल खड़ी होने के बाद भी चकबंदी के लिए पैमाइश किए जाने का विरोध करते हुए किसानों ने लेखपाल व कनूनगो की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे चार लेखपाल, दो कानूनगो के अलावा बचाने आईं दो महिलाएं घायल हो गईं। बचने के लिए घर में घुसने पर किसानों ने दरवाजे तोड़ दिए। कुर्सी-मेज भी तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

http://
ग्राम पंचायत बराकेशव के मजरा नगला जब्ब में बृहस्पतिवार दोपहर को चकबंदी लेखपाल राशिद अली, अविनाश, सत्यप्रकाश, सुरजीत और कानूनगो महिपाल व शिवकुमार खेतों की पैमाइश करने पहुंचे थे। कुछ खेतों की पैमाइश होने के बाद सभी गांव के सुरेंद्र के घर बाहर आकर बैठ गए। तभी वहां गांव बराकेशव करे दो सौ से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और कहा कि पैमाइश होने से खेतों में खड़ी धान की फसल खराब हो रही है। लेखपालों व कानूनगो ने समझाने का प्रयास किया तो किसानों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


बचने के लिए सभी सुरेंद्र के घर घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया तो किसानों ने दरवाजा तोड़ दिया। सुरेंद्र की पत्नी गुड्डी देवी व गांव की सरोजनी पत्नी रामसेवक ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया। इससे वह भी घायल हो गईं। यूपी 112 पुलिस के पहुंचने पर भी किसान मारपीट करते रहे। स्थिति गंभीर देख थाने में फोर्स बुला लिया गया तब हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस सभी आठों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

तीन बीघा खेत और जोत रहे 15 बीघा    
ग्रामीणों व राजस्व कर्मियों का कहना है कि कई किसान ऐसे हैं जिनके नाम केवल तीन बीघा जमीन है। पर वह 15 बीघा खेत जोत रहे हैं। अब चकबंदी प्रक्रिया के दौरान पैमाइश होने पर उन्हें अपनी जमीन जाती दिखाई दे रही है। इसके चलते ही किसान खेत में धान की फसल खराब होने का बहाना बनाकर विरोध कर रहे हैं। इसके चलते ही राजस्व कर्मियों पर हमला किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें