फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: चारा काटते समय करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 04 Jul 2024 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में चारा काटते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में चारा काटते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी आदेश कुमार राजपूत (30) खेती करते थे। वह गुरुवार सुबह पांच बजे मशीन से जानवरों के लिए चारा काट रहे थे। अचानक मशीन में करंट आने से आदेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


परिजन जब मौके पर पहुंचे तो आदेश को बेहोश अवस्था में पड़ा पाया। परिजन आदेश को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने आदेश को मृत घोषित कर दिया। पत्नी उमा देवी, भाई पेशकार, अरविंद, सर्वेश, पुत्र प्रखर व अथक का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया चारा काटते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें