फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर विस्फोट, दो बेटों सहित छह घायल, एक की हालत गंभीर

Tue, 17 Mar 2026 08:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

विजय सिंह पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में बनारस जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने विस्फोट के पीछे साजिश होने की बात कही।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के घर धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में बनारस जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर मंगलवार देर शाम विस्फोट हो गया। इससे उनके दोनों बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह विक्की सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की चौथी मंजिल पर बनी रेलिंग, खिड़की, दरवाजे टूट गए। बेसमेंट की छत क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास की दुकानों के साथ मकान भी हिल गए।

विज्ञापन


सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष पत्नी दमयंती सिंह के अलावा गांव नूरपुर के प्रधान भैयालाल चौहान व मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी राशू, नाला मछरट्टा निवासी ईशू चौरसिया व रामवीर सिंह मंगलवार शाम को घर में थे। इसी दौरान चार मंजिला मकान के बेसमेंट में तेज विस्फोट हुआ। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तो लोग समझ ही पाए कि क्या हुआ है।

इसके बाद घर के अंदर मची चीख पुकार सुन लोग पहुंचे और उन्होंने घायल सिक्की, विक्की, भैया लाल, ईशू चौरसिया व रामवीर को साहबगंज चौराहा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा राशू को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भैयालाल की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने बताया कि घटना के समय वह पूजा कर रही थीं। उन्होंने विस्फोट के पीछे किसी की साजिश होने की बात कही है। विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि बेसमेंट की छत टूट गई। रसोई सहित घर के अन्य स्थानों पर रखा सामान बिखर गया। एसपी आरती सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं किया जा सकता कि विस्फोट कैसे हुआ। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें