फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला खेल कार्यालय की ओर से सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

10 मार्च से स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ एसआरएस ग्लोबल स्कूल, साहबगंज चौराहा गंगा दरवाजा पर एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, बैटमिंटन और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए कड़ी मेहनत की। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 484 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने कहा कि जो खिलाड़ी विजेता बने हैं वे बधाई के पात्र हैं जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, तकनीक और मेहनत से खिलाड़ी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव योगेश शुक्ला, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव, बॉक्सिंग कोच पूनम शर्मा और हॉकी कोच सत्यम मिश्रा सहित कई खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें