फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बरेली-इटावा हाईवे पर डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, दंपती समेत तीन की मौत, छह घायल

Mon, 27 Apr 2026 02:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेपुर थाने के बरेली इटावा हाईवे पर जमापुर के पास बरेली की ओर से आ रहे डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमें जहानगंज थाने के गांव हब्बापुर निवासी सतेन्द्र, उसकी पत्नी तन्नू (30) और युवराज की मौत हो गईं। जबकि गांव का चालक दिलीप (36), रामकरण (35), उनकी पत्नी पुष्पा (30), कमालगंज थाने के मोहल्ला तीलियां निवासी अंशू, पवन और आशा घायल हो गईं।

विज्ञापन


सभी घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। इसमें पुष्पा, आशा समेत तीन को रेफर किया गया है। कमालगंज और हब्बापुर के दोनों परिवार शाहजहांपुर के थाना आल्हागंज के गांव मनिहारी में एक शादी की पंचायत करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार ऑटो गलत दिशा में जा रहा था। इसी वजह से दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें