फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: तालाब में डूबने से किसान की मौत, कहासुनी के बाद धक्का देने का आरोप

Mon, 27 Apr 2026 01:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
तालाब में खोजबीन करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के देवधरापुर निवासी आदेश कुमार (45) सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव में स्थित खेत में खड़ी मक्का की फसल में पानी लगाने गया था। बिजली चली जाने पर करीब नौ बजे वह नगरिया गांव में दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए चला गया। वहां आदेश किसी तरह तालाब में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गहराई होने की आशंका पर कोई भी ग्रामीण बचाव के लिए तालाब में नहीं उतरा। इसके बाद पुलिस ने पांचालघाट से गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की।

जानकारी होते ही सीओ अमरपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। करीब 15 मिनट बाद गोताखोरों ने तालाब से आदेश का शव बाहर निकला। शव देख परिजन दहाड़ने लगे। भाई नरेंद्र ने नगरिया निवासी ग्रामीण पर झगड़ा करने के बाद तालाब में धक्का देने का आरोप लगाया है। परिजन ग्रामीण की गिरफ्तारी की बात कहकर हंगामा करने लगे। इस पर जहानगंज थाना इंस्पेक्टर पूनम अवस्थी भी टीम के साथ पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें