Farrukhabad News: मोहल्ला सधवाड़ा में शुक्रवार तड़के एक जर्जर मकान ढहने से हड़कंप मच गया। मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फर्रुखाबाद जिले में कोतवाली के मोहल्ला सधवाड़ा में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जर्जर मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में एक ही परिवार के चार लोग दब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मकान में साहिल साध (25), उसकी पत्नी और दो बच्चे रह रहे थे। तड़के मकान ढहने के बाद पूरा परिवार मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने चारों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन साहिल साध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।