Farrukhabad News: कायमगंज स्थित पृथ्वी दरवाजा में डीजीजीआई की 10 सदस्यीय टीम दो लग्जरी गाड़ियों से तंबाकू कारोबारी के आवास पर छापेमारी करने पहुंची। टीम के पहुंचते ही चालक और सुरक्षाकर्मियों सहित सभी सदस्य घर के भीतर चले गए और जांच शुरू कर दी।
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वी दरवाजा में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तंबाकू कारोबारी धीरज अग्रवाल के आवास पर दो लग्जरी कारों से डीजीजीआई टीम पहुंची। इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया। चालक से लेकर सुरक्षा कर्मी भी अंदर चले गए।
करीब दो घंटे बाद टीम का एक सदस्य बाहर निकला और कार से बैग निकालकर अंदर चला गया। उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। टीम अंदर जांच कर रही है। टीम में तीन सुरक्षा कर्मी और दो चालक समेत 10 लोग बताए गए हैं। कार अयोध्या नंबर की बताई जा रही हैं।