फर्रुखाबाद जिले में पांचाल घाट पर गंगा के उत्तरी घाट पर रविवार सुबह एक शव बरामद हुआ। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त अल्हागंज के एक इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के रूप में हुई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए। पांचाल घाट गंगा के उत्तरी घाट पर गंगा किनारे कुछ लोगों ने एक शव उतराता देखा। इस पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। इसी दौरान अल्हागंज के कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त जिला शाहजहांपुर कस्बा अल्हागंज के मोहल्ला शिवपुरी निवासी स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीराम पाली (67) के रूप में की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह रविवार सुबह सात बजे घर से निकले थे। बीमारी से कई साल से परेशान रहते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर लेकर चले गए।