Farrukhabad News: साइबर ठगों ने खाते में 2.45 करोड़ रुपये डालकर निकाल लिए। खाता फ्रीज होने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
साइबर ठगों ने एक ग्रामीण के बैंक खाते में 2.45 करोड़ रुपये डालकर निकाल लिए। बीते दिनों जब खाता फ्रीज हुआ, तब खाताधारक को जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात साइबर ठगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के गांव खानपुर के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी अर्जुन ने तहरीर मेंकहा कि उनका मोमबत्ती गली स्थित यूको बैंक में खाता है।
विज्ञापन
इस खाते में साइबर अपराधियों ने कई महीने में 2 करोड़ 45 लाख रुपये का लेन-देन कर लिया। इसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी। बीते दिनों जब खाता फ्रीज हुआ, तब उन्होंने बैंक में इसकी जानकारी की। पता चला कि उनके खाते में साइबर अपराधियों ने दो करोड़ 45 लाख रुपये का लेन-देन कर लिया है। इसी के चलते यह खाता फ्रीज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।