Chemical Warehouse Fire Accident
- फोटो : amar ujala
बड़े ड्रम से छोटे ड्रमों में थिनर पलट रहा था कर्मचारी
कलक्टरगंज पड़ाव में सुमित जायसवाल का थिनर का गोदाम है। यहां काम करने वाले उन्नाव के जैतीपुर रामसराय निवासी कमलेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रूमा फैक्टरी से थिनर के 11 ड्रम आए थे। वह और उन्नाव के शुक्लागंज नेहरूनगर निवासी साथी दीपक करीब तीन बजे बड़े ड्रम से छोटे ड्रमों में थिनर को पलट रहा था।
Chemical Warehouse Fire Accident
- फोटो : amar ujala
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया
इसी दौरान भीषण धमाका हुआ और दोनों काफी दूर जाकर गिरे और आग से झुलस गए। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से घी, तेल, मसाले, सौंफ, खटाई, जूते, के गोदाम धू-धूकर जलने लगे। वहीं केमिकल, थिनर के ड्रम, मजदूरों के छोटे सिलिंडर, स्टोव फटने शुरू हो गए, जिससे आग और बेकाबू हो गई।