फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पूर्व सैनिक की हत्या में व्यापारी को उम्रकैद, दो लाख बीस हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Tue, 19 Nov 2024 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: पूर्व सैनिक की हत्या के मामले में कोर्ट ने व्यापारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दो लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमेंट की बोरी के दाम को लेकर पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या करने वाले बिल्डिंग मेटेरियल के व्यापारी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर दो लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। साक्ष्य के अभाव में महिला को दोष मुक्त कर दिया। पुत्र की फाइल कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला सांई धाम कॉलोनी अमेठी कोहना निवासी पूर्व सैनिक हितेंद्र सिंह के पुत्र रनवीर सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि वह किराये के मकान में रहकर अपने मकान का निर्माण करा रहा था। मकान निर्माण की सामग्री दीनदयाल बाग स्थित तिवारी बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान से आती थी। दुकान पर चार महीने पूर्व सीमेंट के लिए अग्रिम एक लाख रुपये मनोज तिवारी के पास जमा कर दिए।

आरोप है कि 30 अप्रैल 2018 को सीमेंट लेने दुकान पर गया तो मनोज तिवारी के पुत्र गोलू ने पुरानी कीमत पर सीमेंट देने से मना कर दिया। इसी बात पर गोलू विवाद करने लगा। शोरगुल सुनकर मनोज की पत्नी सरिता तिवारी मकान से बाहर निकल आई। मनोज तिवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल व गोलू ने तमंचे से हितेंद्र के ऊपर फायर किए। दो गोली लगने से वह घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। न्यायाधीश ईसी एक्ट डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 13 नवंबर को गवाह व साक्ष्य के आधार पर मनोज तिवारी को दोषी करार दिया था। मंगलवार को दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें