फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पोल में उतरा करंट बैल की मौत, पति-पत्नी झुलसे

Thu, 23 Jan 2025 05:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
करंट लगने के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते सपोर्ट वायर में उतरे करंट से एक बैल की मौत हो गई, वहीं पति-पत्नी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित ने इस घटना की सूचना बिजली विभाग को दी है। 33/11 विद्युत उपकेंद्र कंपिल के धर्मपुर फीडर से जुड़े गांव शाहपुर में मंगू लाल अपने बैल को बुग्गी में चारा ले जा रहे थे। इस दौरान हाईटेंशन लाइन की अर्थिंग तार की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


इस दुर्घटना में बैल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मंगू लाल के भाई महाराम और उनकी पत्नी नन्ही बैल को छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें भी करंट लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन पोल पर बिना सुरक्षा के अर्थिंग तार लगाए गए हैं, जिससे पोल में करंट उतर रहा है। जेई आर. पी. सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें