फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सड़क हादसे में घायल बालक की इलाज के दौरान मौत, पिकअप चालक पर रिपोर्ट

Sat, 09 May 2026 12:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हजरतगंज में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 11 वर्षीय बालक कुनाल जीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो कुनाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव हजरतगंज निवासी अवधेश सिंह का बेटा कुनाल शुक्रवार को खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान हजरतगंज तिराहे पर सिवारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उसे तत्काल सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुनाल परिवार में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद मां विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के संबंध में मृतक के चाचा वरुण कुमार ने थाना कंपिल में पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें