फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: लापता युवक का शव गंगा की कटरी में पड़ा मिला, हत्या का आरोप, शरीर में कई जगह चोट के निशान

Sat, 31 May 2025 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद

सार

Farrukhabad News: लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सीओ व इंस्पेक्टर ने परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन
फिरोज शाक्य की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आश्रम पर रह रहे पिता को खाना देने के बाद लापता युवक का शव दूसरे दिन गंगा की कटरी में पड़ा मिला। मवेशी चरा रहे लोगों ने शव को देख परिजनों को सूचना दी। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। परिजन व ग्रामीणों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भटपुरा ग्राम पंचायत के मजरा गांधी नगर निवासी रामविलास शाक्य गांव के सामने कटरी में स्थित मां दुर्गा आश्रम में रहता है। उसका परिवार गांव में रहता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे फिरोज शाक्य उर्फ फौजी (22) अपने पिता रामविलास को खाना देने आश्रम गया था। पिता को खाना देने के बाद फिरोज आश्रम से निकल गया, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह बड़े भाई प्रमोद कुमार ने आसपास खोजबीन, लेकिन पता नहीं चला।

दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राम पंचायत के कुछ लोग कटरी में मवेशी चरा रहे थे। तभी बघार के पास हंसराम के खेत के सामने फिरोज का शव पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे चचेरे भाई अजीत ने शव देखा और कॉल कर प्रमोद को सूचना दी। इस पर पिता रामविलास, दादा रामबाबू ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार व कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार के साथ चहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। सीओ अजय वर्मा ने पहुंच जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई प्रमोद ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। उसके भाई फिरोज की मारपीट कर हत्या की गई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार शाम हुए विवाद की रंजिश में विशेष समुदाय के लोगों ने युवक की हत्या की है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शरीर में कई जगह चोट के निशान, शर्ट गायब
फिरोज के शव के पास पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने देखा तो शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले। मुंह, गर्दन, कोहनी, पैर, सिर पर चोट के निशान हैं। उसकी शर्ट गायब थी। बाएं पैर में कपड़ा बंधा मिला। घसीटने ने आजम की पीठ की खाल छिल गई थी। दोनों पैर मिट्टी से सने थे। ऐसे में अनुमान लगाया गया कि मारपीट के बाद युवक के शव को कपड़े में बांध कर घसीट कर लाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें