फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और एजेंसी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी आशू गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर कृष्णा मोटर्स नेकपुर चौरासी के प्रबंधक राजकिशोर सिंह और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक भोलेपुर के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में बेटे रितिक के साथ कृष्णा मोटर्स के मालिक राजकिशोर सिंह के पास थ्रीव्हीलर खरीदने गई थीं। राजकिशोर ने 60 हजार रुपये जमा करवाकर प्रपत्रों पर रितिक के हस्ताक्षर करवा लिए थे। तभी करोना की लहर आ गई। राजकिशोर ने बताया कि कोरोना से उसकी लोन की फाइल निरस्त हो गई है।