फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: शौकिया ट्रैक्टर चलाने में हुआ हादसा, दो की मौत, एक घायल

Thu, 30 Jan 2025 09:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद

सार

Farrukhabad News: बच्चों को बैठाकर ट्रैक्टर चलाते वक्त ट्रैक्टर पलट गया। घटना में दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। 
विज्ञापन
करन की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से शौकिया घूमते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रैक्टर के नीचे एक ही परिवार के तीन लोग दब गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा गया। जहां डॉक्टरों ने चालक करन जोशी 25 व अनमोल 11 को मृत घोषित कर दिया। घायल मयंक का पैर टूट गया।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झसी निवासी सुभाष जोशी का ट्रैक्टर करीब तीन माह से खड़ा था। गुरुवार शाम करीब छह बजे सुभाष का 25 वर्षीय पुत्र करन जोशी गांव में ट्रैक्टर चलाने निकला। उसके साथ परिवार का अनमोल पुत्र सर्वेश (11) व रामू (7) पुत्र मयंक भी ट्रैक्टर पर बैठा था। पंजूखिरिया मार्ग पर सुभाष ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया। तेज आवाज होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर करन व अनमोल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर घायल करन, अनमोल व मयंक को बाहर निकाला और निजी वाहन से बाबू सिंह मेडिकल कॉलेज, जहानगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने करन व अनमोल को मृत घोषित कर दिया।

घायल मयंक का पैर टूट जाने से उसका उपचार किया गया। दोनों के शव घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। करन की पत्नी रिया व मां सुशीला देवी शव को पकड़ बिलखने लगीं। ग्रामीणों ने बताया कि करन हरियाणा प्रांत के रोहतास में नौकरी करता था। वह मकर संक्रांति के दिन घर आया था। करन पांच भाई नीलू, शीलू, लक्ष्मण व राजा में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें