फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पैंटून पुल चालू हुआ, रास्ता सही न होने से परेशानी

Wed, 29 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। हरदोई मार्ग के महमदगंज मड़ैयन घाट पर पैंटून पुल आखिरकर चालू हो गया। आवागमन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, पुल की अप्रोच (पहुंच) से नीचे उतरने पर कुछ दूरी तक रास्ता सही न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कमालगंज के सामने गंगा नदी पर पैंटून पुल के 38 स्लीपर (लकड़ी के पटरे) उखाड़कर शरारती तत्वों ने गंगा के पानी में फेंक दिए थे। इससे आवागमन बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मामले की तहरीर भी थाना पुलिस को दी। कुछ स्लीपर तो खोजबीन में मिल गए। कम पड़े नए स्लीपर मंगाकर मंगलवार देर शाम पुल चालू कर दिया गया। इससे किसानों व अन्य लोगों आने-जाने की सुविधा बहाल हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि तेराअकबरपुर की ओर पैंटून पुल से नीचे उतरने के बाद रास्ता ठीक नहीं है। पश्चिम में करीब 50 मीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। रास्ते में पानी भरे स्थान पर बालू मिट्टी डलवाए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है। अवर अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि रास्ते को सुविधाजनक कराने का प्रयास किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें