फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 09 Jun 2024 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि घायल चचेरे मामा को रेफर कर दिया गया है। जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव विजैदेपुर निवासी अनुराग उर्फ सुशील राजपूत (28) ट्रक चलाता है। वह रविवार को बाइक से मोहल्ला अलेपुर निवासी अपने मामा सतीश के घर आया था।

विज्ञापन


दोपहर में सुशील चचेरे मामा रत्नेश और मोहल्ले के ही रिंकू राजपूत (19) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। घर से करीब आधा किमी पहले मुख्यमार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को ओवरटेक करके टक्कर मार दी। इसमें सुशील, रिंकू व रत्नेश गंभीर रूप से घायल हो गए। लोडर खड्ड में पलटने से चालक कायमगंज के मोहल्ला अस्तवल सराय निवासी मोहम्मद इस्लाम दब गया। लोडर चालक को निकाला तो केबिन में कई शराब के पौव्वे मिले। लोहिया अस्पताल में सुशील को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कुछ देर इलाज के बाद रिंकू ने भी दम तोड़ दिया। घायल रत्नेश को रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें