फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, रासलीला मंडली संचालक समेत दो की मौत, 15 गंभीर घायल

Sun, 27 Oct 2024 11:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: बरेली-इटावा नेशनल हाईवे पर ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
farrukhabad road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में जनपद हरदोई के सवायजपुर कस्बे में बने मंदिर का उद़्घाटन समारोह शनिवार को था। देर रात कार्यक्रम में रासलीला कर मंडली के कलाकार पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब ढाई बजे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इससे पिकअप के चालक सहित पिकअप में सवार सभी 17 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां जिला मथुरा थाना गोवर्धन के गांव महरोली निवासी मंडली संचालक ओमप्रकाश (65) समेत चालक की मौत हो गई। घायलों का उपचार चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें