फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को चाहिए पानी पर सिंचाई विभाग रजबहा की करा रहा सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-14 एकेबीपी-12 सूखा घाटमपुर रजबाहा
विज्ञापन

फोटो संख्या-14 एकेबीपी-13 हर्षित अवस्थी
फोटो संख्या-14 एकेबीपी-14 सोनेलाल कुशवाहा
फोटो संख्या-14 एकेबीपी-15 साहब लाल द्विवेदी
फोटो संख्या-14 एकेबीपी-16 सतीश पांडेय
पानी के लिए अभी करना होगा इंतजार
धान की रोपाई के लिए किसानों को चाहिए पानी पर सिंचाई विभाग रजबहे की करा रहा सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सरवनखेड़ा। किसानों को धान की रोपाई के लिए वर्तमान में पानी की जरूरत है। वहीं सिंचाई विभाग ने अब रजबहे की सफाई शुरू करा दी। इससे किसानों को अभी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं बारिश भी नहीं हो रही है। क्षेत्र में 50 से अधिक गांव ऐसे हैं जो घाटमपुर रजबाहा के सहारे ही धान की रोपाई करते हैं। रजबाहा में सफाई कार्य चलने से किसानों को पानी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

घाटमपुर रजबाहा से जुड़ी लोहारी व भदेसा माइनर सूखी पड़ी है। इन माइनरों से जुड़ेे लोहारी, मनेथू, सिकंदरपुर, जिगनीपुरवा, सैंथा, भैंथाना, भदेसा, सेरूवा, गंगागंज समेत गांवों के किसान पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। पौध तैयार होने के बाद भी धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सिंचाई विभाग ने अब नहरों की सफाई शुरू करा दी है। भदेसा गांव के किसान सतीश पांडेय ने बताया माइनर सूखी हैं। नलकूप से पानी लेकर रोपाई करना बेहद मंहगा है। रूपपुर गांव के हर्षित अवस्थी ने बताया कि गांव के अधिकतर किसान धान की फसल करते हैं। इस बार जुलाई के 14 दिन बीतने के बावजूद रजबाहा में पानी नहीं आया। नलकूप से धान लगवाने से फसल में लागत भी नहीं निकल सकेगी। मनेथू गांव के सोनेलाल कुशवाहा ने बताया कि नलकूप से पानी लेकर रोपाई करना मजबूरी है। रजबाहा के पास जमीन होने के चलते धान की पैदावार बेहतर होती है। सैंथा गांव के किसान साहब लाल द्विवेदी ने बताया कि सिंचाई विभाग के अफसरों की मनमानी है। जरूरत के समय नहरों में पानी देना चाहिए। सफाई का काम पहले भी कराया जा सकता था। जेई शैलेंद्र राजपूत ने बताया कि सफाई का काम लगभग पूरा हो गया है। 17 जुलाई तक नहरों में पानी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें