फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: डीएपी खाद की कमी से किसानों में आक्रोश, जमकर हुई मारपीट…जांच में जुटी पुलिस, अखिलेश ने साधा निशाना

Tue, 22 Oct 2024 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: गल्ला मंडी खाद केंद्र में डीएपी खाद की कमी से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि वे अपनी फसल की सिंचाई कर सकें।
विज्ञापन
आक्रोशित किसानों का हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट के गल्ला मंडी खाद केंद्र में डीएपी खाद की कमी से किसानों में आक्रोश फैल गया। लाइन में खड़े किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। किसानों का आरोप है कि खाद केंद्र पर डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं है, जिससे वे परेशान हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसानों ने खाद केंद्र प्रबंधन से डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। गल्ला मंडी खाद केंद्र पर सोमवार को डीएपी खाद की लाइन लगी थी, लेकिन खाद की कमी के कारण किसानों में आक्रोश फैल गया।
कुछ किसानों ने खाद केंद्र के कर्मचारियों से बहस की, जिसके बाद मारपीट हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश यादव ने साधा निशाना
डीएपी खाद की किल्लत के मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'महाभष्ट्राचारी भाजपाइयों' से चेतावनी भरा आग्रह है कि कम से कम पेट भरनेवाले किसानों के खेत और पेट को तो अपने भ्रष्टाचार का शिकार न बनाएं। सोसायटियों पर भाजपाई कब्जे की वजह से ही उप्र में खाद का संकट पैदा हुआ है। सब जानते हैं, भाजपाई लोग ही सारी खाद हड़पकर उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं।

आगे लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री जी या तो कुछ भी नहीं जानते हैं या सब कुछ जानकर भी अंजान बने बैठे हैं। दोनों ही परिस्थितियों में उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि वो ऐसी अनदेखी किसी दबाव में कर रहे हैं या किसी लाभ की अपेक्षा से। देखते हैं हमारी चेतावनी के बाद कितनी जल्दी खाद-संकट का हल निकलता है। ये हालात सिर्फ़ चित्रकूट या मानिकपुर विधानसभा के नहीं है, पूरे उप्र का यही हाल है। कहीं की तस्वीरें आ जाती हैं, कहीं की दबा दी जाती हैं। किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा !
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश देते डीएम - फोटो : amar ujala
डीएम ने किसानों से की बातचीत, दिए जरूरी निर्देश
मामले की जानकारी होते ही डीएम शिवचरणप्पा और एसपी अरुण कुमार सिंह खाद्य समिति केंद्र पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेकर किसानों से बातचीत की। इसके बाद  किसानों की समस्या एवं खाद आपूर्ति व खाद वितरण के दृष्टिगत गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता, कृषकों को खाद खरीदने व पीने योग्य पानी आदि की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें