फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, बोले- अन्ना गोवंश से फसलों को खतरा, हमला कर कर देते हैं घायल

Fri, 18 Oct 2024 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: अन्ना गोवंश से परेशान 10 गांवों के किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के 10 गांवों के किसानों ने  कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। सुदीनपुर, रौली, कल्याणपुर, लूक, भटूरा, अमिलिहा समेत कई गांवों के किसान बड़ी संख्या में जुटे और  नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि अन्ना गोवंश उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और प्रशासन इस समस्या के समाधान में असफल है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे, जो किसानों के साथ वही धरने पर बैठ गए।
एडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन किसानों की मांगें सख्त थीं। फूलचंद द्विवेदी ने कहा कि इन गायों को हटाने की कोशिश करने पर वे हमला कर देती हैं, जिसके चलते 15-20 किसान घायल हो चुके हैं। उन्होंने डीएम को एक शिकायती पत्र सौंपकर वन विभाग से उचित व्यवस्था करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो करेंगे बड़ा आंदोलन
प्रदर्शन में भाजपा के नेता जगदीश गौतम, सत्य प्रकाश, अवधेश कुमार, कृष्ण कुमार जौहरी, शिव शंकर, रमाकांत और अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें