फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज अदायगी को लेकर परेशान रहता था किसान, उठाया दर्दनाक कदम

Sat, 27 Oct 2018 07:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में करबई थाना क्षेत्र के ग्राम छानीकला में कर्ज से परेशान एक किसान ने घर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद घर में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम छानी कला निवासी सरजू (50) पुत्र धन्नू ने 1.16 लाख रुपये इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। कुछ पैसा साहूकारों से भी कर्ज ले रखा था। किसान के पास नौ बीघा जमीन है। पिछले कई सालों से सूखे के चलते फसल की पैदावार न होने से किसान कर्ज अदायगी को लेकर खासा परेशान रहता था। शुक्रवार को सुबह उसने अपनी पत्नी से भी कर्ज अदा करने के लिए बातचीत की। पत्नी ने चिंता न करने की बात कहते हुए पति को समझाया लेकिन शुक्रवार की देर शाम को ही उसने जहर खा लिया। मृतक किसान की पत्नी प्रेमा ने बताया कि वह कर्ज को लेकर खासा परेशान रहते थे। इसी कारण उन्होंने जहर खा लिया। 

हालत बिगड़ने पर किसान को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस की तलाश व पैसे के इंतजाम में जुट गए। इसी बीच रात में एक बजे किसान की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार और कानूनगो को मौके पर भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बता सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें