राजपुर। सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा के पास बुधवार को लोडर ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर की मड़ैया निवासी श्रीराम कटियार (75) साइकिल से इटखुदा गांव जा रहे थे। रास्ते में इटखुदा नहर बंबी के पास सिकंदरा की ओर से आ रहे लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे विजय ने बताया पिता इटखुदा गांव गमी में शामिल होने जा रहे थे। खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत पर पत्नी शांति देवी, बेटों अजय, विजय, संदीप, कुलदीप व बेटी पुष्पा, सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। राजपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।